Wednesday, August 13, 2014

Time heals

वक्त की परत चढ़ती गई
यादें धुँधली होती गई

दिन - ब -दिन की भाग दौड मे
भीगी संवेदना सूखती गई

दरिया के मौजो से जैसे
रेत की लिपि मिटती गई

कहीं आग जलती थी अंदर
धुआँ नहीं आता बाहर

जैसे लावा धरती के नीचे
शीतल हवाएँ उसके ऊपर

कहीं जलता है ज्वालामुखी
जो कर जाए धरती को सूखी

वक़्त कभी वो जगह न दिखाए
जहाँ आग बाहर आ जाए

पृथ्वी की परतों के जैसे
वक़्त की परत बस चढ़ती जाए
शीतलता फैलाती जाए


Sunday, June 23, 2013

Bachpan

         कुछ ही दिनों मे द्विज  ६ साल का हो जायेगा . गर्व होता है अपने छोटे से बच्चे को बढ़ते देख ..आश्चय्र होता है की छोटा सा गुड्डा देखते ही देखते कितना बड़ा हो गया ..लेकीन एक छोटी सी चुभन है ..की उसका बचपन सरकता जा रहा है. 

          आज द्विज को बस इतनी ही चिंता है की कब मेरा होमवर्क ख़तम होगा और कब मैं दोस्तों के साथ खेलने जाऊँगा ..कुछ ही सालों में वो सोचने लगेगा की कब मेरा काम  ख़तम होगा ..कब मैं घर जाऊँगा .

         आज खिलौनों को चुनता मेरा बच्चा कल करियर का चुनाव करेगा .

         आज वो मुझसे पूछता है "मम्मा खाने मे क्या है ?" कल को वो खुद किराना - तरकारी  खरीदने जितना बड़ा हो जायेगा .."मैं तुम्हारी मदद कर दूं मम्मा" कहता मेरा बेटा खुद से शायद खाना बनाने भी लगे .

          पापा  को कार के बारे में हज़ार सवाल पूछता द्विज खुदसे कार चलाने लगेगा .

          मम्मा पापा आँखे बंद करो ..हाथ दो ..मेरे पास आपके लिए सरप्राइज है ...बड़ा  होने पर भी क्या वो ऐसे ही मीठी मीठी सरप्राइज  देगा?

         कूदता , फुदकता , नाचता हुआ मेरा बेटा ...खुश हो कर जोर जोर से बोलता मेरा बेटा ..द्विज की आवाज़ ही बड़ी है ...वो धीरे से बोल ही नहीं सकता ..ख़ास करके खुश मिजाज़ मे .

        " I am  proud of you " कहने पर सारे दांत दिखाते हुए मीठी सी स्माइल देता द्विज ..वो कहते हैं न grinning from ear to ear ..उसकी मुस्कराहट उसकी आँखों में झलकती है .

         कितनी बातें ..कितनी तसवीरें ...

          ख़ुशी ख़ुशी टीचर का दिया स्टार दिखाता द्विज ...कार्टून्स की दुनिया में खोया द्विज ..दोस्तों से घिरा द्विज ...डेढ़ साल के छोटे भाई ईशान को अपने हाथों से खाना खिलाता साढ़े पांच साल का  द्विज ....आगे आगे भागते द्विज के पीछे भाई भाई कर भागता हुआ ईशान ..और मुड़कर उसको गले लगाता हुआ द्विज ...मॉल में भीड़ के बीच दौड़ते ईशान को संभालने उसके पीछे दौड़ता द्विज ..छोटे ईशान की मस्तियों से परेशां ..फिर भी हमे समझाता मेरा बच्चा " वो छोटा है मम्मा ..उसको मत डांट " ...सोये हुए द्विज के ऊपर चढ़ जाता इशु।और नींद मे भी उसे गुड नाईट कहता द्विज...लेटे हुए द्विज के सर पर हाथ पसारता छोटा ईशान ..बड़े भाई को अपने राइडर पर बिठाकर धक्कामार घुमाता ईशान ...बोलिंग करता ईशान और उसको चोट न लगे ऐसे संभालकर बैटिंग करता द्विज ..भाई को स्कूल बस तक छोड़ने जाने के लिए जल्दी उठता ईशान ..बस की राह देखते हुए दोस्तों के साथ खेलते  दौड़ते मेरे बच्चे ...सारा काम मुझसे ही करवाते हो  कहकर हमसे काम निकलवाता हमारा बेटा .
         
         आज हमारा घर भरा भरा है ..बच्चों और उनके दोस्तों की खिलखिलाहट से ..कल को वो बड़े हो जायेंगे ..ये गूँज भी शांत हो जायेगी ..अभी तो बचपन बाकी है ..द्विज का और उससे भी ज्यादा ईशान का ..जीभर कर मैं इसे देखना चाहती हूँ .. दोनों हाथों में इस सरकते जाते बचपन को भर लेना चाहती हूँ . काश इनमे थोडा सा बचपना बाकी रहे ..वो प्यारी सी मुस्कान ...आँखों की वो पारदर्शकता ..वो मासूमियत  ..हमेशा इनके साथ रहे।
 
         

Friday, September 24, 2010

sonny boy's snippets

Here's a collection of some really thought provoking statements made by my 3 year old son.

1. This happened around an year back. He knows one sardar boy in the locality-'Akhand'. He saw one more sardar boy for the first time, and his reaction was "See Mamma, 2-2 akhands."

2. He wanted to go cycling in the night and presented his wish before his dad. Tired dad said " hum kal jaayenge. Aaj mein thak gaya hoon." (We will go tomorrow. I m very tired today.) The good boy agreed. But this went on for 2 days. On the third day he again wanted to go. Without waiting for a response, his next statement was " Aaj 'kal' ho gaya hai papa. No cheating." Did someone say 'tomorrow never comes'?

3. My sister-in-law had to undergo some minor surgery. She was resting in her room. Dvij's question- " Why is maami lying on the bed? Is she getting repaired? "

4. I took him in my lap and told- " Dvij i want some energy. Give me a hug." He got up. Went back, took a long run and came and jumped on me , giving a hug. "See mamma, i brought so much energy for u."

Tuesday, August 17, 2010

A lost love

Soulmates- they were,
He came into her life as a breath of fresh air.
It was the start of a carefree affair.
Their love was deep, like a deep blue sea.
But soon the tides turned and one could see.
Their love was not meant to be.
He stayed aloof,
Saying it was for her own good.
He cared, but he never dared.
He did it for her, that's what he said.
Was it true? Or was he through?
What was the reason he let her depart?
No exchange of words, not a single touch.
Just a mere good bye
And souls were torn apart.

Wednesday, June 30, 2010

आम इंसान

"आपने मेरी ज़िन्दगी बर्बाद कर दी पापा"।
सुहाना के ये शब्द सुनकर राधा बुआ के कदम वहीँ रुक गए।

"पापा आपसे बेहतर मुझे और कौन जानता है? मेरी आदतों से आप अच्छी तरह वाकिफ हैं। मेरी पसंद - नापसंद जानते हैं। मेरी शादी करते वक़्त कम से कम मेरी ज़रूरतों का तो ख्याल किया होता। आपने मेरे लिए अथर्व  को चुना? ना उसके पास अच्छी पर्सनालिटी है ना ही कोई स्टाइल। मेरी पसंद से बिलकुल अलग है वो, बिलकुल एक आम इन्सान। आपने कैसे सोच लिया मैं उसके साथ खुश रहूंगी? ना उसके पास हमारी तरह बड़ा घर है ना कार। एक स्कूटर है जो उसे जान से प्यारा है। और ये घर? मुझे इतने लोगों के बीच रहने की आदत तो है नहीं। कितनी भीड़ है इस घर में। कैसे adjust करूँ मैं खुद को यहाँ पर? अथर्व  जैसे आम आदमी से मेरी शादी करके आपने अच्छा नहीं किया पापा।"

सुहाना के पापा नम आँखों से उसे देखते रहे। कैसे समझाते वो अपनी बेटी को? वो जानते थे की सुहाना बुरी नहीं है, साफ़ दिल की है। लेकिन बिन माँ की बेटी को उन्होंने बड़े लाड से पाला था, कभी किसी बात की रोक टोक नहीं थी उसे। शायद अपनी बेटी को थोड़ी सयानी बनाने के लिए ही उन्होंने इस प्यारे से परिवार में उसकी शादी की थी। लेकिन सुहाना अभी नादान थी। अथर्व  और उसके घर वालों की अच्छाई उसने समझी नहीं थी। और फिर उन्होंने तो सुहाना को अथर्व  की तस्वीर दिखाई थी। उसने खुद हाँ कहा था शादी के लिए। बस पापा ये नहीं जानते थे की बॉय फ्रेंड से झगडा होने पर सुहाना ने गुस्से में बिना तस्वीर देखे ही शादी के लिए हाँ कर दी थी।

पापा बस इतना ही कह पाए " सुहाना अथर्व  को जान ने की कोशिश करो। हर आम इंसान में कोई ख़ास बात होती है।अथर्व  में भी है। उसे मैंने अच्छे से जाना है, परखा है। "

पापा मायूस होकर वहां से चले गए। चाय- नाश्ता देने आई राधा बुआ भी उलटे पैर लौट गई। अपने लाडले ईशान के बारे में ये सुनकर उन्हें बहुत बुरा लगा था। अभी दो दिन भी नहीं हुए थे अथर्व  की शादी को। इतने दिन में ही सुहाना ने एक राय बना ली थी अथर्व  के बारे में।

बुआ से रहा नहीं गया। वो बड़ी माँ के पास जाकर रोने लगी। सारी बातें उन्हें बता दी। बड़ी माँ समझदार थी। वो जानती थी सुहाना पैसे वाले घर में पली- बढ़ी है, उसका रहन सहन उनसे बिलकुल अलग है। उसे थोड़े वक़्त और थोड़े प्यार की ज़रुरत है। उन्होंने राधा बुआ को थोड़ी धीरज रखने के लिए कहा और सुहाना के कमरे की तरफ चल पड़ी। सुहाना भी रो रही थी। वो जानती थी बुआ ने सब सुन लिया है। "आप भी मुझे डांटने आई है ना बड़ी माँ?"

" नहीं बेटा। माँ बस अपने बच्चों को समझाती है। तुम्हे अथर्व  पसंद नहीं ना सही। लेकिन किसी इंसान को जाने बिना सिर्फ उसके दिखावे पर से उसके बारे में राय बनाना सही तो नहीं है ना। बेटा कोई इंसान आम नहीं होता। हर आम से आम इंसान भी किसी ना किसी के लिए ख़ास होता है। हम राह चलते रोज़ कितने ही लोगों को देखते हैं। कभी उन्हें मुड़कर दोबारा देखते भी नहीं है। वो हमारे लिए आम है लेकिन उसके घर कोई है जिसके लिए वो ख़ास है। घर पर कोई नज़रें गडाए उनका इंतज़ार कर रहा होता है। बच्चे अपने पापा को ना जाने कितनी कहानियां सुनाना चाहते हैं। बीवी जाने कबसे तैयार हो कर पति की राह देखती है। माँ-बाप बेटे के देर से घर लौटने पर कितने परेशान हो जाते हैं। हर किसी के लिए वो बन्दा बड़ा ख़ास है।एक औरत जो दिखने में भले ही कोई परी ना हो उसका पूरा घर उसके इर्द- गिर्द घूमता है। ऑफिस में भी वो अपना काम पुरे चाव से करती है। सब कुछ संभाल लेती है। ऐसे हर इंसान अपने आप में ख़ास है बेटा। बस उसे देखने की लिए नज़र चाहिए। तुम्हारे पास भी वो नज़र है। बस अपनी आँखें खोलो और अपने आस पास जो हो रहा है उसे देखो, समझो। ये सब तुम्हे अपना सा लगेगा। अथर्व  हम सबका लाडला है। और तुम भी, हम सबकी प्यारी छोटी सी बहु। थोड़ी तुम कोशिश करना, थोडा हम साथ देंगे। सब कुछ बहुत आसान हो जाएगा। ऐसा करोगी ना बेटा?"

इतने प्यार भरे शब्द सुनकर सुहाना बड़ी माँ से लिपट गई। ज़िन्दगी में पहली बार उसे माँ का प्यार महसूस हुआ। इस घर को अपना बनाने की पूरी कोशिश करने की उसने ठान ली.


P.S. Inspired by a tv serial.

Sunday, June 1, 2008

Lasting impressions

There is one incident that happened during my school days, which has somehow stayed back in my memory. I am sure i'll remember it forever bcoz it has left quite an impression on my mind.
Our hindi classes were going on and suddenly there was some sound of mischief from one corner of the room. Since our ma'm had her eyes on the book she didn't know who exactly was behind the mischief. She just asked a boy from that corner to stand up and leave the class. The guy argued that he was not at fault, but ma'm didn't listen to him and he had to leave. The class resumed. But then, after some time, one boy stood up and said that it was his fault and not the other person's. I don't know what led him to the confession, but eventually he too had to get out of the class. At this point, one girl asked ma'm to call the other person back since he was innocent. Ma'm refused. When the girl insisted, she asked the class if we too agreed with her. Sadly, no one stood up, including me. Maybe we were too intimidated by the teacher or didn't have the guts to stand up for the truth. Looking back, i m quite ashamed of myself for not speaking up when my words could have made a difference.
This is quite a small incident and it didn't hold much significance at that time. But today when i look at the bigger picture, i realise it's importance. We see lots of things happening around us which are not right, some things which need to be changed. But we don't speak up and just let it be. People will speak hundreds of words when its absolutely un-necessary, but they fail to speak up when required. They just don't have the courage to stand up for the truth.
Hats off to the girl for having that courage at such a young age. I haven't met her after school. But wherever she is, i hope she will be making a difference in her own small way.

Mommy's dearest

This blog is dedicated to all the parents in waiting, specially a very dear friend of mine. While i was carrying my baby, i used to get all sorts of advices from people. There were talks about how our life changes once we become parents. People told me to be prepared for sleepless nights, baby tantrums, hectic schedules and small tensions related to kids. Someone even advised me to garner as much sleep as i can before the birth as i wouldn't be able to get enough later. As if the earlier sleep would make up for the lack of it later. Whatever they told was with good intention as they really cared, but then they missed out on the fun part. No one ever told me how much fun it is to be with ur kid.
Life surely changes, but only for the better. Schedules are hectic for the first few months, then u get used to it. And we really don't miss out on other activities. We go for outings, restaurants and even caught up a movie recently. My son enjoys himself and behaves quite well when we r out. Quite understanding, u c. Afterall, what's a greater joy than watching ur baby's antics?.
Watching ur small baby grow up into a naughty kid is quite fun. His cute pranks, the shy smile, the way he tries to learn new things, the endless banter, the innocent look on his face when he's asleep ( actually he's quite a brat when he's awake), the way he comes running and cuddles up to u when u call him........ u really don't mind the sleepless nights.
So friends, don't worry. Be prepared to welcome ur bundle of joy.